मथुरा, मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरा एक मोटर बोट अचानक पलट गया।  जानकारी के मुताबिक मोटर बोट में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी भूप सिंह, जो पुल पर संविदा कर्मचारी ने बताया कि मोटर वोट अचानक असंतुलित हो गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु नदी में डूब गए। अब तक 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार  और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हादसे में निकाले गए घायलों को तुरंत मांट सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि यमुना पर चल रहे कार्य के कारण पैंटून पुल को हटाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका है। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead
पंजाब से आया था 150 लोगों का दल
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *